Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिलाधिकारी की सकारात्मक वार्ता,कहा जनभावनाओं का होगा सम्मान

जिलाधिकारी की सकारात्मक वार्ता,कहा जनभावनाओं का होगा सम्मान


  • चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी अध्यक्षता में मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बदरीनाथ धाम के स्थानीय लोगों, पंडा पुरोहित समाज और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी पक्षों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं विस्तार से रखते हुए निस्तारण की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं का निस्तारण जनभावनाओं के अनुरूप करने का आश्वासन दिया है।
    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बद्रीनाथ से प्राधिकरण को हटाए जाने,भवनों की ऊंचाई और चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने और बद्रीनाथ में संचालित ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण के प्रबंधन की बात कही।पंडा पुरोहित समाज से प्रवीण ध्यानी ने स्थानीय निवासियों के पुनर्वास के मामलों, प्रभावित परिवारों के लिए दुकानों के मुद्दे, तीर्थ पुरोहित आवास की धीमी गति आदि विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ अलकनंदा नदी में लगातार बढ़ रही गाद की समस्या और ब्रह्मकपाल से जुड़े मुद्दों को उठाया।
    जिलाधिकारी ने सभी पक्षों की समस्याओं को सुनकर सभी विषयों को शासन स्तर पर प्रेषित करने तथा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जन भावनाओं के अनुरूप कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और बद्रीनाथ धाम के विकास कार्य स्थानीय लोगों की सहमति और सुविधा को ध्यान में रखकर ही किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments