Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभाजपा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

भाजपा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस


विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी की विकासनगर शहर मंडल की शुक्रवार को नगर एक वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुई बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया, जबकि 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से ठीक एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन की त्रासदी में लाखों लोग प्रभावित हुए, जिसमें कई लोगों ने अपने प्राण गंवाए, अनेक लोगों को अपना घर-बार छोड़कर शरणार्थी जीवन अपनाना पड़ा। भाजपा इस अवसर पर उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी, जिन्होंने इस विभाजन की भयावहता को झेला और अपनी हिम्मत से दोबारा जीवन खड़ा किया। उन्होंने कहा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन अनगिनत पीड़ितों के साहस, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस यह संकल्प लेने का है अवसर है कि हम देश में एकता, अखंडता और भाईचारे के सूत्र को कभी टूटने नहीं देंगे। जिला महामंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में तिरंगा पहुंचाने का कार्य करेंगे और जनता से अपील करेंगे कि राजनीति से ऊपर उठकर हर व्यक्ति राष्ट्रध्वज फहराए, चाहे वह किसी भी विचारधारा का क्यों न हो। सेलाकुई में संपन्न हुई बैठक में खाटू श्याम धाम से मुख्य बाजार होते हुए स्वारना पुल तक तिरंगा रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्स्वाण, जिला महामंत्री नवीन रावत, मनवर सिंह, यशपाल नेगी, नगर पंचायत सभासद अनिल नौटियाल, विनोद कुमार, दीवान सिंह कार्की, किरण पंवार, रमा थापा, प्रवीण कुमार, विनोद पाल, राजू थापा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments