Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड100 से अधिक अतिक्रमण हटाए , चार ट्राली माल जब्त

100 से अधिक अतिक्रमण हटाए , चार ट्राली माल जब्त


हरिद्वार। पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को तीन क्षेत्रों में अभियान चलाकर सौ से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए। साथ ही चार ट्रॉली माल जब्त किया। इस दौरान टीम को मामूली विरोध भी झेलना पड़ा लेकिन टीम ने अपने अभियान जारी रखा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर तालियान के नेतृत्व में देवपुरा चौक से ललतारौ पुल तक अतिक्रमण हटवाया। बताया कि इस दौरान पचास से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाकर एक ट्राली माल जब्त किया। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में पंतद्वीप क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। बताया कि इस दौरान करीब तीस अस्थायी अतिक्रमण हटाकर एक ट्राली माल जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments