Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में ग्रामीण बैंक की भूमिका बहुत अहम :...

उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में ग्रामीण बैंक की भूमिका बहुत अहम : राज्यपाल


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने मुलाकात की और बैंक का 13वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पटनायक ने वर्ष 2024-25 के दौरान बैंक द्वारा प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, स्वरोजगार बढ़ाने, किसानों को आसान ऋण देने और डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में ग्रामीण बैंक की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि बैंक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, वित्तीय सेवाएं सब तक पहुंचाने और प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने बैंक से अपेक्षा की कि वह सीमांत और दूर-दराज के इलाकों में भी सेवाएं और मजबूत करे, युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार से जुड़ी योजनाएं बढ़ाए और विकास से जुड़ी परियोजनाओं में भी सक्रिय सहयोग दें। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि अच्छा काम करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित किया जाए। साथ ही, प्रचार-प्रसार पर ध्यान देकर यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति बैंकिंग सुविधाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की जीएम श्रीमती अमिता रतूड़ी, एजीएम महिपाल डसीला और सीनियर मैनेजर प्लानिंग हरीश कंडारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments