Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक


हरिद्वा। भारत निर्वाचना आयोग के निर्देशों के क्रम में एवं जिलानिर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राजनैतिक पार्टीयों द्वारा विधानसभा एवं बूथ वार बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति किये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं नाम सही करने नाम हटवाने के लिए 01 जनवरी 2026 के आधार पर पुननिरिक्षण का कार्य किया जाना है। जिसके लिए सभी राजनैतिक दलों द्वारा विधानसभा एवं बूथवार बूथलेवल एजेंट वन एवं टू की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों एवं सभी बूथों के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति करने को कहा तथा उसकी सूची से जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र एवं सम्बन्धित बूथ का होना जरूरी है जिससे उन्हे सम्बन्धित क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी हो ताकि वह सम्बन्धित क्षेत्र के नये मतदाताओं एवं ऐेसे मतदाता जिनके नाम सही होने है उनका पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने को कहा ताकि बीएलओ एवं सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी से सम्बन्धित उनके द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकारी के सम्बन्ध आवश्यक कार्यवाही करवायी जा सके। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि किसी का भी नाम मतदाता सूची में नाम जोड़ने किसी प्रकार का संशोधन करने या नाम हटवाने के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रूड़की राजेन्द्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भारतीय जनता पर्टी के मण्डल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बीएसपी से बिकेश कुमार, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्युली, प्रशासनिक अधिकारी उदयवीर बर्थवाल सुरेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments