Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपंचायतीराज मंत्री महाराज ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार जताया

पंचायतीराज मंत्री महाराज ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार जताया


देहरादून। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के पश्चात दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और चुनावों के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी मतदाताओं, चुनाव आयोग, मतदान अभिकर्ताओं, सुरक्षा कर्मियों, कार्य कर्ताओं और देवतुल्य मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के प्रथम चरण के पश्चात सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के शान्तिपूर्ण सम्पन्न होने और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में लगे प्रशासन, पुलिस बल, निर्वाचन कर्मियों और समर्पित ड्यूटी में जुटे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया है। उन्होंने इसके प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित ग्रामीण जनता का भी आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments