Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशौर्य दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय ओपन बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री...

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय ओपन बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री रेस आयोजित हुई


  • रुद्रपुर। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय ओपन बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में सोलित कुमार और बालिका वर्ग में अजरा बी पाशा ने बाजी मारी। जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार सुबह सात बजे जिलास्तरीय ओपन बालक-बालिका क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। इसका शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग की रेस पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी की रही। बालक वर्ग में सोलित कुमार पहले, पुष्कर चंद दूसरे, अनुपम तीसरे, अविनाश नेगी चौथे, राजेश सिंह पांचवें और सूरज सिंह छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अजरा बी पाशा पहले, दीपा दूसरे, पल्लवी तीसरे, नीभा चौथे, मुस्कान पांचवें और अंजलि छठे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर खेल विभाग के कर्मचारी एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments