Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज


देहरादून। राजभवन में शुक्रवार को हरियाली तीज का पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य अधिकारियों की धर्म पत्नियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रथम महिला गुरमीत कौर ने सभी महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरमीत कौर ने तीज उत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, नारी शक्ति की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी मदद मिलती है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने तीज के पर्व की जीवंत झलक प्रस्तुत की। इस दौरान तीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें हरकमल कौर ‘तीज क्वीन’ बनी। संगीता द्वितीय तथा सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं। प्रथम महिला द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित राजभवन परिवार की अन्य महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments