Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसएसजे विवि के योग विभाग के दो छात्रों ने यूजीसी-नेट में पाई...

एसएसजे विवि के योग विभाग के दो छात्रों ने यूजीसी-नेट में पाई सफलता


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग के दो मेधावी छात्रों दीपक सिंह और प्रमोद सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल की है। इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विभाग का मान बढ़ाया है। दीपक और प्रमोद दोनों ही साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं और मां गृहिणी हैं। दोनों छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और संघर्ष को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन आर्थिक परिस्थितियों में भी माता-पिता ने शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। योग विभाग का सतत मार्गदर्शन इन छात्रों की सफलता में निर्णायक रहा। दीपक और प्रमोद ने बताया कि विभाग में प्रवेश लेने के बाद उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण मिला। विभाग के डॉ. गिरीश अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों ने यह सिद्ध किया है कि अगर उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, डॉ. रजनीश जोशी ने इसे विभाग की अकादमिक गुणवत्ता के साथ सामाजिक सेवा की भावना का परिणाम बताया। योग शिक्षक लल्लन कुमार सिंह ने कहा कि विभाग का हर शिक्षक विद्यार्थियों को उनके लक्ष्यों तक पहुंचाने के लिए पूर्णतः समर्पित है। इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और कर्मचारी, डॉ. गिरीश अधिकारी, डॉ. रजनीश जोशी, लल्लन कुमार सिंह, सीताराम कश्यप, रॉबिन हिमानी, हेमलता अवस्थी सहित अन्य ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments