Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ...

पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक


  • ऋषिकेश(। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की नहरों और गूलों की मरम्मत की जानकारी लेकर विभाग के एचओडी से वार्ता की और नाबार्ड से फंडिंग कर कार्य कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को बैराज कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में ऋषिकेश विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वर्तमान में क्षेत्र की नहरों और गूलों को लेकर हो रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि रायवाला नहर पर स्केप चैनल और गूलों का नवनिर्माण किया जाना है, जिसकी लागत चार करोड़ 27 लाख है। ठाकुरपुर नहर, खैरीखुर्द नहर, गढ़ी मयचक नहर, श्यामपुर नहर एवं खैरीकलां नहर की मरम्मत किया जाना है, जिसकी लागत तीन करोड़ 91 लाख है। वहीं, खदरी और गुलरानी नहर की मरम्मत योजना, जिसकी लागत तीन करोड़ 83 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में क्षतिग्रस्त नहरों का जीर्णोद्धार तथा पुरानी गूलों के पुर्नःस्थापना की योजना है, जिसकी लागत दो करोड़ 98 लाख रुपये है। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में सिंचाई विभाग के एचओडी सुभाष चंद पांडे से बैठक के दौरान दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने एचओडी को सभी नहरों और गूलों के निर्माण की योजनाओं को नाबार्ड से फंडिंग कराने के लिये कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को ऋषिकेश विधानसभा में लगभग 74 करोड़ रुपये की आठ बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को एसएएससीआई के अंतर्गत वित्त पोषित कराने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने कुंभ में क्षेत्र की भेजी गई योजनाओं की भी जानकारी हासिल की। मौके पर अधिशासी अभियंता दीक्षांत गुप्ता, एसडीओ सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी आदि उपस्थित रहे।\
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments