Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित


विकासनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और ‘युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि अभाविप निशचित रूप से छात्रहितों के लिए संघर्षरत एक छात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की परिकल्पना रखता है, लेकिन इसकी गतिविधियां निश्चित रूप से परिसरों के भीतर ही सीमित नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभाविप का उद्देश्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना, भारत के सभ्यतागत उत्थान के लिए और भारत माता को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए काम करना है। यही कारण है कि अभाविप व्यक्ति-निर्माण की कार्य-पद्धति के माध्यम से देश के युवाओं में चरित्र, ज्ञान और संगठनात्मक कुशलता विकसित करने को प्रयासरत है। प्रधानाचार्य ने कहा कि आत्मनिर्भर और कर्तव्यनिष्ठ छात्र-शक्ति ही सही अर्थों में राष्ट्रशक्ति हो सकती है। कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऋषभ डिमरी, अनामिका, हर्ष शर्मा को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर स्तर पर किरण गुप्ता, आदित्य और अक्षय चौहान क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कनिका कोहली प्रथम, जानवी द्वितीय और उर्वशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान विक्की पंवार, राहुल तोमर, पलक खन्ना, अरुण चौहान, प्रियांशी, काजल, राहुल, विद्वान, मानसी, बलजिंदर, राजन नौटियाल, आशीष बिष्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments