Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबंदरों से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

बंदरों से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन


कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं. 18 शिवपुर के अंतर्गत हरिद्वार रोड़ निवासी इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना है कि बंदरों के आतंक से उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रखा है। इस संबध में वार्डवासियों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बंदरों के आतंक के कारण सबसे बड़ी परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है। बंदर सुबह से ही घरों की छतों में धमक रहे हैं और छात्रों के स्कूल के लिए निकलने पर उन पर हमला कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घरों के दरवाजे गलती से खुला छोड़ने पर बंदर अंदर जाकर सामान तहस नहस कर रहे हैं। बुजुर्ग लोग भी बंदरों के आतंक के कारण घर में ही कैद होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में भी ये उत्पाती बंदर कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। ज्ञापन में उपजिलाधिकारी से इस संबध में संबधित विभाग को अविलंब निर्देशित करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश जुयाल, विपिन जुयाल, रंजना देवी, जयंती देवी, सुरेश रावत, कुसुम रावत, बीना रावत और माधवी रावत सहित अन्य वार्डवासी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments