Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डवनोत्सव मनाकर पौधरोपण किया गया

वनोत्सव मनाकर पौधरोपण किया गया


नई टिहरी। टिहरी रेंज के कौड़िया अनुभाग के तहत कौड़िया ईको पार्क ठांगधार में वन महोत्सव कार्यर्कम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीचौरी रश्मि ध्यानी की मौजूदगी में वन कर्मियों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण में स्थानीय लोगों ने भी तन्यमता से भागीदारी निभाई गई। अनुभाग अधिकारी अजय पाल पंवार सिंह ने बताया कि कौड़िया ईका पार्क ठांगधार क्षेत्र मे वन महोत्सव बनाते हुए व्यापक स्तर पर देवदार, बांज, बुरांश, पदम आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वन महोत्सव के दौरान रोपे गये पौधों के संरक्षण को लेकर भी शपथ ली गई। जिसमें पौध रोपित करने वालों ने पौधों को अपने संरक्षण में बड़ा करने का प्रण लिया और कहा कि पौध रोपण से बड़ी जिम्मेदारी पौधों को बड़ा कर वृक्ष रूप में स्थापित करने की है। जोकि पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है। वन महोत्सव कार्यक्रम में वन बीट अधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी व कृष्णा सिंह, रमेश थपलियाल, अरूण डोभाल, विजय पाल सिंह रावत, आनंद नेगी, सौरव नेगी, कमल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments