Monday, February 9, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के उत्तराखंड आगमन पर कार्यकर्ताओं ने...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के उत्तराखंड आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। तरुण चुग ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और राष्ट्र निर्माण की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री कपिल बालियान, छपी पंत, मंडल उपाध्यक्ष धीर सिंह, अखिलेश पवार, युवा मोर्चा महामंत्री तरुण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता का माहौल नजर आया। सभी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments