Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअमतोड़ा-खोली लिंक मार्ग का विरोध किया ग्रामीणों ने

अमतोड़ा-खोली लिंक मार्ग का विरोध किया ग्रामीणों ने


बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे अमतोड़ा से खोली के लिए प्रस्तावित लिंग मार्ग का अमतौड़ा के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। विरोध में जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कुछ राजनैतिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सड़क बनाई जा रही है। इससे आम लेागों को लाभ नहीं है। उन्होंने प्रस्तावित सड़क को रद करने की मांग की है। ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्याल पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्तओं ने कहा कि उनके गांव से एक सड़क खोली ग्राम सभा के पातलगैर तक बनाई जानी है। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि सड़क निर्माण ने उनके गांव के पुराने व नये मकानों को खतरा हो जाएगा। प्राथमिक व जूनियर स्कूल का रास्ता भी ध्वस्त होगा। साथ ही गांव के प्राचीन मंदिर को भी नुकसान पहुंचेगा। पूरे गांव के लिए बनी पेयजल लाइन भी खतरे की जद में आ जाएगी। क्षेत्र में पहले से ही कई सड़कें हैं। नई सड़क सिर्फ कुछ राजनैतिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। इससे आम आदमी को कोई लाभ नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज की है। इस मौके पर कुंदन सिंह, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, पंकज सिंह, हरीश सिंह, महेश परिहार, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments