Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपौड़ी में बेडू बनेगा आमदनी का जरिया: सीडीओ

पौड़ी में बेडू बनेगा आमदनी का जरिया: सीडीओ


पौड़ी। पौड़ी जिले में मानसून को लेकर पौधरोपण अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो गया है। हरेला पर्व और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पौड़ी के डोभ श्रीकोट और मल्ली गांव में बेडू के करीब 300 पौधों के रोपण से अभियान की शुरूआत की गई है। इन पौधों की सुरक्षा के लिए बायो फेंसिंग भी होगी। पौड़ी के सीडीओ गिरीश गुणवंत ने कहा कि बेडू को उगाने में यदि सफलता मिलती है तो इससे किसानों की भी आर्थिकी मजबूत होगी। सीडीओ ने कहा कि हमें ऐसे पौधों का चयन करना चाहिए जो हमारी आर्थिकी को भी बढ़ाने में सहयोग करे। इससे किसानों की मेहनत भी जाया नहीं होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम हो सकेगा। यहां मौजूद ग्रामीणों से सीडीओ ने कहा कि अपने आसपास विभिन्न प्रजाति के पौधों का लगाएं। बेडू से जेम, चटनी सहित कई उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं जिनकी बाजार में मांग है। बेडू के पौधों की नियमित देखभाल की जाए ताकि वे अच्छी तरह विकसित हों और भविष्य में आमदनी का जरिया बन सकें। सीडीओ ने बताया कि अन्य क्षेत्रों से भी बेडू की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इसकी खेती और संरक्षण से रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। बेडू के प्रोडक्ट तैयार करने के लिए ट्रेनिंग भी जाएगी। सीडीओ ने कहा कि इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी काम करें, जिससे आमदनी के जरिए बेहतर हो सके। कहा कि बिना सहभागिता से यह अभियान सफल नहीं हो सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरुकता को लेकर भी लोगों को प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ लोकतंत्र को भी मजबूत करना हमरी जिम्मेदारी है। इस दौरान ग्रामीणों ने घेरबाड़ की मांग रखी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल्द समस्या का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, बीडीओ पौड़ी सौरभ हांडा, उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा दीपक नेगी, विजय बिष्ट, प्रतीक राज, संजय कुमार, एरिया समन्वयक भरत नेगी, संगीता रावत, रीप से मोहन कुमार, आलोक रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments