Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पितरों की पूजा-अर्चना

अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पितरों की पूजा-अर्चना


हरिद्वार। नारायणी शिला मायापुर में बुधवार को अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पितरों की पूजा-अर्चना की। वहीं, हरकी पैड़ी गंगा घाट पर डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। हरकी पैड़ी और उसके आसपास के गंगा घाटों सुभाष घाट, मालवीय घाट, नाई सोता घाट, गऊ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर तर्पण और दान करते नजर आये। गंगा स्नान कर कई श्रद्धालुओं सीधे मायापुर में नारायणी शिला मंदिर पहुंचकर पितरों की शांति के पूजा अर्चना की। यहां भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु आसपास के गंगा घाट गणेष घाट, परशुराम घाट और ओम पुल के आसपास पितरों की शांति के लिए पूजा रते रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments