Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशिक्षक कल करेंगे का सचिवालय घेराव

शिक्षक कल करेंगे का सचिवालय घेराव


रुड़की। विभिन्न मांगों को लेकर 23 जून को शिक्षकों की ओर से देहरादून में सचिवालय का घेराव किए जाने को लेकर शनिवार को एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के एक बैठक हुई। जिसमें धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को रुड़की के प्रीत विहार स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में गढवाल मंडल महामंत्री मांगेराम मौर्य ने कहा कि काफी समय से एसोसिएशन शिक्षकों की मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को मांग पत्र देता आ रहा है, लेकिन अभी तक सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। सरकार को जगाने के लिए संगठन की ओर से अब 23 जून को सचिवालय घेराव का निर्णय लिया गया है। प्रदेश व्यापी इस आंदोलन को लेकर लगातार संगठन की ओर से शिक्षकों को एकजुट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments