Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डत्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर डीईओ ने ली अधिकारियों बैठक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर डीईओ ने ली अधिकारियों बैठक


  • चमोली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकार (पं) संदीप तिवारी ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जनपद में मतदेय स्थलों की स्थिति, रूट मैप सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारियों को समय से पूर्ण करने और आपदा की स्थिति को देखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अधिक सुधारीकरण की आवश्यकता वाले मतदेय स्थलों को चयनित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही। मतदान की प्रक्रिया को सुचारू संचालन के लिए उन्होंने मतदान कार्मिकों की आवाजाही के मार्गों की कार्यदायी संस्थाओं की जानकारी के साथ सूची तैयार करने के साथ ही वैकल्पिक मार्गों की भी सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मतदेय स्थलों पर सुरक्षति हैलीपेड के स्थानों का चयन करने व सुरक्षा इंतजामों की भी जांच करने के आदेश दिए। वन क्षेत्रों में स्थित मतदेय स्थलों की भी सूची तैयार कर पोलिंग पार्टी के लिए विद्युत, पेयजल और भोजन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक चौबंध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम पहरी और उप राजस्व निरीक्षकों को भी अलर्ट मोड़ पर रहने, मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की समय से व्यवस्था करने, स्ट्रांग रुम और नामांकन केंद्रों का निर्धारण कर सीसीटीवी की व्यवस्था, मगणना स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचएस भंडारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments