Thursday, October 29, 2026
Homeहोमअपराधहरकी पैड़ी क्षेत्र से चोरी मासूम पिरान कलियर से बरामद, आरोपी देवर-भाभी...

हरकी पैड़ी क्षेत्र से चोरी मासूम पिरान कलियर से बरामद, आरोपी देवर-भाभी गिरफ्तार

हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के नाई घाट से चोरी मासूम बच्चे को बरामद कर आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि भीख मंगवाने के मकसद से मासूम को चुराया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी सिटी कार्यालय कैंपस मायापुर में बच्चा चोरी की घटना का खुलासा किया। बताया कि नौ अप्रैल को हरकी पैड़ी क्षेत्र से महिला नीतू पत्नी छोटू दास निवासी ग्राम दुमरिया बस्ती थाना अमरपुर जिला बांका बिहार हाल निवासी लालजीवाला के एक साल के बेटे को चोरी कर लिया गया था। महिला उस वक्त अपनी बेटे को अपनी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने के लिए गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments