Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविभिन्न समस्याओं लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विभिन्न समस्याओं लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


उत्तरकाशी। सड़कों का डामरीकरण, बदहाल स्वास्थ्य सेवा एवं यात्रा व्यवस्थाओं सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जूलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया और शीघ्र समस्याओं के निस्तारण की मांग की। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पेट्रोल पंप ज्ञानसू में एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में गंगोत्री हाईवे होते हुए बस अड्डा व भटवाड़ी रोड से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने सरकार और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि जिला मुख्यालय में बडेथी ओपन टनल से लेकर गंगोरी तक सड़क बदहाल स्थिति में है। डामरीकरण न होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। वहीं जिला अस्पताल में स्वाथ्यय सेवायें बदहाल हैं, चिकित्सकों के आभाव के कारण अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। जिससे दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को हायर सेंटर देहरादून और ऋषिकेश का रूख करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागों में फैले भ्रष्टाचार, नेटवर्क व्यवस्थाएं, पलायन सहित अन्य मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया और समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष घनानंद नौटियाल, विजय सेमवाल, विजेन्द्र नौटियाल, कमल सिंह रावत, पवित्रा राणा, दशरथ सेमवाल, राखी राणा, मनोज राही, दीपक रावत, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments