Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअस्कोट में आपदा काल से पूर्व मॉक ड्रिल हुई

अस्कोट में आपदा काल से पूर्व मॉक ड्रिल हुई


पिथौरागढ़। अस्कोट में आपदा काल से पूर्व पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त तौर पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर मंगलवार को थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में थाना परिसर में एसडीआरएफ टीम ने पुलिस कर्मियों को आपदा उपकरणों के संचालन, बचाव तकनीकों व आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया। साथ ही जलभराव, भूस्खलन, भवन ध्वस्तीकरण व सड़क दुर्घटनाओं जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों में आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments