Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअजर धाम आश्रम में गुरुजनों को दी गई श्रद्धांजलि-

अजर धाम आश्रम में गुरुजनों को दी गई श्रद्धांजलि-


हरिद्वार। सप्त सरोवर मार्ग पर स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हाईस्कूल के प्रांगण में 56 वें अजर निर्वाण महोत्सव का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ संपन्न हुआ। महंत स्वयंमानंद महाराज ने कहा कि स्वामी अजरानंद महाराज ने नेत्रहीन दिव्यांगों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिए जो कार्य किया उसके लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे, उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना तथा संस्था को आगे बढ़ाना यही हमारा संकल्प है। माता शांतानंद, देवी स्वरूपानंद और हमारे महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने जिस संस्था अजरानंद अंध विद्यालय हाई स्कूल को स्थापित किया था उसी को आगे बढ़ने का कार्य किया गया है। जिसमें अब 12वीं कक्षा तक शिक्षण कार्य होगा। साथ ही नए भवन का निर्माण भी किया गया है। इसमें आधुनिक कंप्यूटर लैब आदि बनाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments