Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 62वीं शाखा तल्ली बमौरी का शुभारम्भ

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 62वीं शाखा तल्ली बमौरी का शुभारम्भ


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 62वीं शाखा का उद्घाटन सोमवार को तल्ली बमौरी, लालडांठ रोड, हल्द्वानी में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। उद्घाटन समारोह में महापौर ने बैंक की आधुनिक बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक-आर्थिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बैंक निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सीबीएस, आईएमपीएस, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी सेवाओं को ग्राहकों के लिए उपयोगी बताया। बैंक के प्रबंध निदेशक पी.सी. तिवारी ने जानकारी दी कि 14 अगस्त 1991 को महज 2.56 लाख रुपये की पूंजी और 5 कर्मचारियों से शुरू हुआ यह बैंक अब 57411 से अधिक अंशधारकों और करीब 4.13 लाख खाताधारकों की सेवा कर रहा है। बैंक का कुल व्यवसाय 6000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की ओर है, जबकि ऋण व्यवसाय 2064 करोड़ रुपये के करीब है। बैंक अपने अंशधारकों को 10 प्रतिशत लाभांश दे रहा है और अब तक 900 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे चुका है। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक ने लगभग 11.50 करोड़ रुपये अग्रिम कर के रूप में राजकोष में जमा कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने महापौर गजराज सिंह बिष्ट को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में बैंक उत्तराखंड में तीन और नई शाखाएं खोलने जा रहा है, जिससे राज्य में बैंक की कुल शाखाएं बढ़कर 65 हो जाएंगी। इससे अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंक की सुविधाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन के पहले ही दिन 200 से अधिक नए खाते खोले गए और 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के निक्षेप जमा हुए। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम भट्ट ने किया। इस मौके पर बैंक निदेशक विनय कुमार टंडन, सदी राम आर्या, गिरीश धवन, प्रकाश पांडे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट, और बैंक के ग्राहक सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments