Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर डाला प्रकाश

अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर डाला प्रकाश


रुड़की। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में साधन सहकारी समिति के निवर्तमान चेयरमैन अनिल पाल के आवास पर शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वां जन्म दिवस पर पाल समाज ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर बड़े धूमधाम से मनाया। निवर्तमान चैयरमेन अनिल पाल व बिजेन्द्र पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकमाता अहिल्यामाई एक ऐसी जीवना आत्मा थी। जिन्होंने समस्त हिन्दू समाज, सत्य सनानत के लिए कार्य किया। उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, हर की पोडी, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ मन्दिर जिन्हें मुगल शासको ने खंडित कर दिए थे, उन मन्दिरों का जीणोद्धार कराया। इस मौके पर अनिल पाल, बिजेंद्र पाल, वीरेन्द्र आर्य, विनोद पाल, नेपाल, तेजपाल, नवीन पाल, अर्जुन पाल, विक्रमपाल, अभिषेक पाल, आकाश पाल, विशांत पाल, अनुराग पाल, विरेन्द्र, सचिन पाल, नेपाल, गोरखपाल, अमित पाल, आकाश पाल, सोनू पाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments