Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजानलेवा हमले में फरार इनामी गिर‌फ्तार

जानलेवा हमले में फरार इनामी गिर‌फ्तार


रुड़की। पुरानी रंजिश में फर्नीचर कारोबारी व उसके दोस्त के साथ पंद्रह दिन पूर्व तीन लोगों ने मिलकर जानलेवा कर दिया था। फरार तीनों आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस दो इनामी को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि बुधवार को शेष एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। गंगनहर कोतवाली के चावमंडी निवासी फर्नीचर कारोबारी अमरीक सिंह का बेटा पुनीत व उसका दोस्त अमित कुमार 12 मई को स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश में दोनों के साथ तीन लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घायल के पिता अमरीक ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो इनामी साहिल व आदित्य को सोमवार को जेल भेज दिए थे। तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि बुधवार को 25 हजार के इनामी जितेंद्र सैनी निवासी चाव मंडी को थाने के बाहर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जिसे बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आर के सकलानी,एसएसआई अजय शाह, प्रवीण बिष्ट, मनमोहन, रणवीर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments