Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डदर्जा राज्य मंत्री कर्णवाल का भव्य स्वागत

दर्जा राज्य मंत्री कर्णवाल का भव्य स्वागत

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री देशवाल कर्णवाल व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश गौड़ का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिशन पूरा कर रहे हैं। उत्तराखंड की 95 ब्लॉक सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत में शिविर लगाकर समाज कल्याण की सभी योजनाओं को अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विधायक पार्वती दास, संजय परिहार, प्रकाश साह,मथुरा प्रसाद अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहिद्दीन अहमद, अरुण कुमार, खड़क टंगड़िया दयाल कांडपाल, सुनीता टम्टा, हेमा धपोला, भावना गढ़िया मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments