Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअवैध संबंध बना चार साल की बच्ची की हत्या का कारण

अवैध संबंध बना चार साल की बच्ची की हत्या का कारण


हरिद्वार। चार साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। हत्याके आरोपी को पुलिस ने लक्सर के बसेड़ी रोड पर कबाड़ी बस्ती के पास एक खंडहर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में मामले का खुलासा किया। बताया कि बच्ची की हत्या का आरोपी सूरज उर्फ सूरजभान मूलरूप से यूपी के कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नगलाढाव गांव का निवासी है। बताया कि वह पिछले पांच माह से रोड़ी बेलवाला में झुग्गी में बच्ची के माता-पिता के साथ रह रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सूरज के मृतक बच्ची की मां के साथ अवैध संबंध चल रहे थे।
बीती 13 मई को बच्ची के पिता ने सूरज को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दिया था और गुस्से में आकर सूरज की पिटाई की और उसे झुग्गी से निकाल दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए वह बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को मनसा देवी टनल में छोड़कर फरार हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments