Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराजीव गांधी की देन रही तकनीकी क्रांति

राजीव गांधी की देन रही तकनीकी क्रांति


हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को हरिद्वार महा कांग्रेस कमेटी ने देवपुरा चौक पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में श्रद्धांजलि सभा की। वक्ताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति में उनके योगदान को याद किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। कंप्यूटर, टेलीकॉम और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो शुरुआत की, वही आज के भारत का आधार है। मुरली मनोहर मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी युवा शक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने पंचायतों को अधिकार देकर लोकतंत्र को गांव तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से राजीव गांधी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामयश सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि आज जब तकनीक हर क्षेत्र में बदलाव ला रही है, तब यह याद रखना जरूरी है कि इसकी शुरुआत राजीव गांधी ने ही की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments