Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, शोरूम का डेंटर ही...

चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, शोरूम का डेंटर ही निकला चोर


अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में पुलिस की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर रंग लाई है। धारानौला स्थित मारुति वर्कशॉप में हुई नकदी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शोरूम में ही कार्यरत डेन्टर को गिरफ्तार कर चोरी की गई रकम में से 62 हजार से अधिक रुपये बरामद कर लिए हैं। नैनीताल मोटर्स मारुति वर्कशॉप के मैनेजर जगदीश सिंह बोरा ने 14 मई को कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर बताया था कि 9 मई की शाम वर्कशॉप बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गए थे। अगले दिन जब 10 मई को शोरूम खोला गया, तो दो लॉकरों के ताले टूटे मिले और उनमें रखे कुल 65 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। इस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि शोरूम में डेन्टिंग का काम करने वाला मोहसिन खान घटना के बाद से ही लापता था। उसके व्यवहार और अनुपस्थिति पर शक गहराया, जिसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार सुरागरसी और तकनीकी निगरानी के आधार पर मोहसिन को उसी दिन लोधिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 62,006 रुपये की नगदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले सात-आठ वर्षों से मारुति वर्कशॉप धारानौला में काम कर रहा था और चोरी उसी ने की थी। उसने यह भी बताया कि चोरी की गई रकम में से कुछ पैसे खर्च कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहसिन खान, पुत्र हसीन मिया, मूल निवासी छीपी टोला, बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी राजपुरा, अल्मोड़ा है। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन और कांस्टेबल राजीव जोशी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments