Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबहादरपुर जट में दर्जाधारी ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण

बहादरपुर जट में दर्जाधारी ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण


हरिद्वार। उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज बहादरपुर जट के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के तय मानको के अनुसार निर्माण कार्य होना चाहिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने भवन निर्माण के लिए सीएम धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ग्राम बहादुरपुर में महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments