Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दें तिवारी ने की संबंधित अधिकारियों...

हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दें तिवारी ने की संबंधित अधिकारियों संग बैठक


चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी संबंधित विभागों को 20 मई तक सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई को मिशन मोड पर गोविन्दघाट से पुलना तक सड़क में प्रोटेक्शन वर्क, गडढे भरने और जेसीबी लगाकर सड़क को सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्लूडी को पुलना से हेमकुण्ड साहिब तक रैलिंग, साइनेज लगाने और अटलाकोटी में मेडिकल रिलीफ पोस्ट के प्री फैवरिक सेड को तेजी से पूर्ण करने के साथ ही गोविन्दघाट में वैली व्रिज को यात्रा से पूर्व सुचारू करने व वैली व्रिज पर वाहन क्षमता के साइनेज लगाने के निर्देश दिए। जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था और विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सूचारू करने के निर्देश दिए।
वहीं उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व पशुपालन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुडे़ अधिकारियों की टीम हेमकुण्ड साहिब भेजने और गुरूद्वारा प्रबंधन और ईडीसी से समन्वय स्थापित करते हुए वे अपने अपने विभाग से संबंधित कामों को देखने और जो कमियां हैं उन्हें समय से दूर करने के निर्देश दिए। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने ईडीसी को यात्रा मार्ग लगाए गए बंेच, पानी के नल, माइल स्टोन आदि के रखरखाव करने और शुलभ इन्टरनेशनल को हेमकुण्ड यात्रा मार्ग पर शौचालयों को सुचारू करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को घोड़े खच्चरों का बीमा करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विदित है कि इस बार हेमकुण्ड साहिब व लोकपाल मन्दिर के कपाट 25 मई को खुलने हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय,सीएमओ अभिषेक गुप्ता,एसई जल संस्थान सुशील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments