Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं और 12वीं का सीबीएसई रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं और 12वीं का सीबीएसई रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा


विकासनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कक्षा बारहवीं और दसवीं के छात्रों ने लगातार शानदार अंकों के साथ व्यक्तिगत एवं संस्थागत रूप से अप्रतिम प्रदर्शन करके सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने स्वयं को देश के शीर्ष (सीबीएसई) सह-शैक्षिक आवासीय स्कूलों में श्रेष्ठता के शिखर पर स्थापित किया है।
कक्षा 12 ह्यूमैनिटीज वर्ग में छात्र सोमेश अगरवाल 98% के साथ टॉपर रहे, साथ ही नूर आलम 97.2%, रीत झोरार 96.5%, संजना 94.7% और अदिना और टी.हूकिप ने 94.2% अंक अर्जित किएI
साइंस वर्ग में कृष्णव अगरवाल 97.2% के साथ टॉपर रहेI साथ ही राजवीर राय 94.2%, कृष्णा अगरवाल, अतेनसेंगर और नवराज ने 90 % अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ायाI
कॉमर्स वर्ग में हरिओम अग्रवाल 95.5% के साथ टॉपर रहेंI साथ ही नीव राठी 93.5%, वैभव राणा 93.5%, वेदान्त सवालिया 93.2%, कृत अगरवाल 92.7% और लक्ष्य कुमार ने भी 92.7% अंक प्राप्त किए हैं।
सीबीएसई 10वीं के परिणामों में दक्ष जैन 95.6% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर रहेI साथ ही अन्विता गर्ग 94.6%, दिव्यांशी मित्तल 92.6%, अदिति 92.4%, स्वरित कुमारी 92% अंकों के साथ अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया है।
सेलाकुई इंटरनेशनल विद्यालय के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने बताया कि विद्यालय के परीक्षा परिणामों का मुख्य आकर्षण सदैव से कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों का उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रयास रहा है। पूरे बैच का प्रदर्शन वास्तव में पूरे स्कूल के सतत एवं समेकित प्रयास की अभिव्यक्ति है। छात्रों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निजी रूप से विद्यालय की गौरवशाली परंपरागत उपलब्धि है। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सिद्धांततः विद्यालय की उपलब्धि एवं छात्रों का निजी शैक्षिक प्रदर्शन केवल टॉपर्स तक ही सीमित न होकर पूरे बैच की सामूहिक एवं विद्यालय की संकुल शैक्षिक उपलब्धि के रूप में देखता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments