Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआंबेडकर परिसर में जलभराव के विरोध में धरना शुरू

आंबेडकर परिसर में जलभराव के विरोध में धरना शुरू


रुद्रपुर। आंबेडकर चौक के पास आंबेडकर परिसर में मोहल्ले के गंदे पानी से हो जलभराव को रोकने और पानी की निकासी की मांग को लेकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को गेट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। आरोप लगाया कि नालियों की सफाई नहीं होने से लंबे समय से जलभराव हो रहा है। जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र ने कहा कि बहुजन समाज का यह सबसे बड़ा स्थान है। यहां पर आंबेडकर विद्यालय, आंबेडकर भवन, आंबेडकर प्रतिमा एवं संत रविदास मंदिर स्थापित है। यहां काफी लंबे समय से नाली के पानी से जलभराव हो रहा है। परिसर के मुख्य द्वार एवं परिसर के भीतर पानी भरा रहता है। आरोप लगाया कि पानी की निकासी नहीं होने से महापुरुषों का अपमान हो रहा है। यहां संदीप गौतम, सर्वजीत गौतम, रवि कुमार, देवशरण, धर्मवीर, विशाल सिंह, अमन राठौर, देवशरण, बंटी, राजेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, अंगद कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments