Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा हरिद्वार से रवाना

बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा हरिद्वार से रवाना


हरिद्वार। भारत माता मंदिर के श्रीमहंत महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी के सानिध्य में विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा गुरुवार को हरकी पैड़ी से शुरू हुई। इससे पहले हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर देव डोलियों को ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान कराया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी के संयोजन में यात्रा गुरुवार को कुमाऊं के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक भावना को पोषित करती है बल्कि इसमें सामाजिक मर्यादाओं की पुर्नस्थापना, सर्वधर्म समभाव, पर्यावरण, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार का संदेश भी निहित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments