Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरेड क्रॉस दिवस पर नर्सिंग छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रेड क्रॉस दिवस पर नर्सिंग छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान


अल्मोड़ा। रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर ‘सेवा ही मानवता’ की भावना के तहत नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा के छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की संयुक्त पहल पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष जैन ने प्रतिभागियों को रक्तदान के लाभ व इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं और यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। शिविर के संयोजक और रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के आजीवन सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता हेम बहुगुणा ने छात्रों को रेड क्रॉस के सात सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वेच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता की जानकारी दी और युवाओं से रेड क्रॉस की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या आशा गंगोला ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और विद्यार्थियों को ऐसे प्रयासों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. करण सिंह, नर्सिंग अधिकारी नीलम, लैब टेक्नीशियन शुभम पोखरियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर ममता राणा, ट्यूटर निकिता आर्या और नितेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मोहित टम्टा, सौरभ कुमार और तृप्ति रावत सहित कई छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर में रिया, महिमा, नमिता आदि ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments