Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत


उत्तरकाशी। उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में एक बड़ा हादसा हो गया है. गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। इनमें से पायलट और 5 यात्रियों समेत कुल 6 की मौत हो गई है। 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. हेलीकॉप्टर में सवार 3 यात्री मुंबई, 2 आंध्र प्रदेश और 1 यूपी के हैं. इनमें से मुंबई निवासी 3 महिलाओं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक महिला और गुजरात के पायलट की हादसे में मौत हो गई है. एक घायल को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. उत्तरकाशी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चल रही है। बता दें कि, ये हेलीकॉप्टर तय पैकेज के अनुसार, यात्रियों को चार धाम ले जाने के लिए देहरादून से उड़ा था।
हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे. इनमें से 5 लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह हेलीकाप्टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था. दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंचीं और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां की दूरी करीब 50 किलोमीटर है. पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लग जाता है।
हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगनानी के पास जंगल में ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments