Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबदनधूरा हरिनगर को मिले भूमिधरी और मालिकाना हक

बदनधूरा हरिनगर को मिले भूमिधरी और मालिकाना हक


हल्द्वानी। बदनधूरा हरिनगर के निवासियों को भूमिधरी और मालिकाना हक देने की मांग की गई है। मालिकाना हक संघर्ष समिति अध्यक्ष एस लाल बैठक कर कहा कि आज़ादी से पहले बसे गांव को आज भी सरकार ने भूमिधरी अधिकार व मालिकाना हक़ नही गया है। भले ही वे गुज़र बसर कर रहे हैं लेकिन गांव के लोग आज भी ज़मीन के मालिक नही है । सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है, बैंक से ऋण बच्चों के प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि तक हरिनगर गांव के वासिन्दो को नही मिल पा रही है । वही अनुसूचित जाति के तथा अन्य समान्य वर्ग के गरीब भूमिहीन परिवार बेनाप वन पंचायत एवं गोचर पनघट की भूमि मे काबिज 50-60 वर्षो से परदेश मे रहते चले आ रहे है उन्हे भी मालिकाना हक नही दिया गया है। बैठक में नारायण राम, रमेश चंद्र, ललित कुमार, कैलाश आर्य, पीताम्बर, गणेश आर्य, ख्याली राम, गोपाल राम, तिलोक चंद, देवेन्द्र कुमार, दानीराम, कमल राम, दयाल, दिनेश चन्द्र, मोहन चन्द्र, मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments