Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डऔषधीय, सगंध पौधों से किसानों की आर्थिकी सुधरेगी : डीएम

औषधीय, सगंध पौधों से किसानों की आर्थिकी सुधरेगी : डीएम


बागेश्वर। विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत फार्म लाइवलीहुड प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रोजमेरी सहित अन्य औषधीय एवं सगंध पौधों की खेती किसानों की आर्थिकी मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन सकती है। उन्होंने कहा कि किसान औषधीय एवं सगंध पौधों का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को रोजमेरी और जड़ी-बूटी उत्पाद संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने जिले के उच्च हिमालयी एवं अन्य क्षेत्रों को सुगंध एवं औषधीय पौधों के उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल बताया और इसे सीधे आजीविका से जोड़ने पर बल दिया।
डीएम ने एरोमैटिक एवं मेडिसिन प्लांट को समय की जरूरत बताते हुए अधिक से अधिक किसानों से औषधीय एवं सुगंध पौधों के उत्पादन में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने विश्व स्तरीय मांग को देखते हुए इनकी खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतिभागियों से खेती के साथ वैल्यू-एडिशन पर भी काम करने की अपील की। डीएम ने कहा कि कॉस्मेटिक और मेडिकल इंडस्ट्रीज में इन पौधों की मांग तेजी से बढ़ रही है। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि सगंध एवं औषधि पौधा उत्पादन के लिए जिले का उच्च हिमालयी क्षेत्र विशेष रूप से अनुकूल है। इस अनुकूलता का लाभ उठाकर किसानों की आय में वृद्धि करने और रोजगार के अवसर सृजित करने का प्रयास है। सीमैप के सीनियर टैक्निकल ऑफिसर प्रबल वर्मा ने औषधीय एवं सगंध पौधों के व्यापार में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, एसडीओ सुनील कुमार, बीडीओ कपकोट ख्याली राम, तकनीकी अधिकारी सीमैप प्रवल प्रताप सिंह वर्मा, मनीष आर्या सहित अन्य रेखीय विभाग के अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
निर्माणाधीन ऑडिटॉरियम का किया नरीक्षण
डीएम आशीष भटगांई ने मंगलवार को विकास भवन के पास संस्कृति विभाग द्वारा ₹1.85 करोड़ की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। यह परियोजना काफी समय से लंबित थी, लेकिन जिलाधिकारी के सतत प्रयासों और प्रभावी निगरानी के चलते अब यह कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि समस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments