Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय गोपेश्वर में हुआ...

अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय गोपेश्वर में हुआ प्रेस संवाद कार्यक्रम आयोजित


चमोली। अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय गोपेश्वर में प्रेस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान में प्रेस की भूमिका को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलायी गयी और मतदान प्रक्रिया को बेहतर बनाने को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में प्रेस भी बडी भूमिका रहती है। प्रेस द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाता रहा है।
प्रेस क्लब गोपेश्वर के अध्यक्ष देवेन्द्र रावत ने मतदान प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के पढे लिखे युवा सरकार बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं।
वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती ने बताया कि मतदाताओं के नाम दो दो जगहों पर होते हैं जिससे मतदान प्रतिशत में अन्तर देखने को मिलता। कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 03 मई को मनाया जाता है वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र संघ के जन सूचना विभाग ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने का निर्णय लिया था। संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने 03 मई को इस की घोषणा की थी । इसका मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को बढावा देना व लोकतंत्र और मानवाधिकारों के पारदर्शिता स्तर को बढाना है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजपाल सिंह बिष्ट, जगदीश पोखरियाल, नंदन सिंह बिष्ट, यदुवीर सिंह फर्स्वाण,राम सिंह, सतेन्द्र पुण्डीर, गुडु राजा, संदीप सिंह,विमल सिंह,सुरेन्द्र गडिया सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments