Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात


देहरादून(। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में सुदूर पश्चिम प्रांत, नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड और नेपाल के बीच वर्षों के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी समन्वय से काम करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच कई दशकों से घनिष्ठ संबंध हैं। उन्होंने सीमावर्ती जिलों में मिल-जुलकर विकास करने, आपदा के समय एक-दूसरे की मदद करने और धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापारिक साझेदारी और साझा परियोजनाओं से दोनों पक्षों को लाभ हो सकता है।
मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने कहा, की उत्तराखण्ड और नेपाल की जमीन और पानी एक जैसे हैं। उत्तराखण्ड के विकास से नेपाल के सीमावर्ती इलाकों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विकास हेतु नेपाल को किए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उत्तराखण्ड और नेपाल के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य घनश्याम चौधरी, नरेश कुमार शाही, झपत बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी, मुख्य सचिव सुदूर पश्चिम प्रांत डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जीतू उपाध्याय मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments