Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनए वक्फ कानून से गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा लाभ: गोयल

नए वक्फ कानून से गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा लाभ: गोयल


नई टिहरी । भाजपा की ओर से आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण कार्यशाला में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा वक्फ अधिनियम में संशोधनों की खूबियां गिनाई। कहा कि इस बिल के संशोधन होने से गरीब अल्पसंख्यकों को भी लाभ मिल सकेगा। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही समाज के कमजोर वर्गों की उपेक्षा की है। उन्होंने कभी गरीबों के हित में काम नहीं किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का पूर्व प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल और प्रदेश प्रवक्ता हन्नी पाठक ने शुभारंभ किया। अनिल गोयल ने वक्फ संशोधन बिल की अच्छाइयां गिनाई। कहा कि अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने,मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोकने,धार्मिक स्वतंत्रता और समानता से संबंधित संवैधानिक चिंताओं को दूर करने के लिए बनाया गया है। साथ ही वक्फ की संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश प्रवक्ता हन्नी पाठक ने कहा कि वर्तमान में प्रभावशाली लोगों ने वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा कर मॉल,होटल से लेकर निजी हित के लिए अन्य व्यावसायिक निर्माण कर दिया है। जिससे जिस उपयोग के लिए संपत्तियाें का उपयोग होना था, वह नहीं हो पा रहा है। गरीब अल्पसंख्यक व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष उदय रावत, कार्यक्रम संयोजक विनोद रतूड़ी ने भी वक्फ संशोधन बिल की खुशियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से जन जागरण के माध्यम से लोगों को जानकारी देने की अपील की। कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल संशोधन बिल को लेकर भ्रम पैदा कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर,जाखणीधार की ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी,पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी,बेबी असवाल,मंडल अध्यक्ष विजय कठैत,रमेश रतूड़ी,शीशराम थपलियाल, असगर अली,अब्दुल अतीक,अबरार अहमद,खुर्शीद अहमद,रफीक गुजर,राबिया,सलमान,हसीना आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments