Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव

पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव


अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में सोमवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष विनोद चंद तिवारी और अभिभावक संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट मौजूद रहे। प्रवेश उत्सव के अवसर पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नव प्रवेशी छात्राओं को शिक्षिकाओं के सहयोग से कॉपियां और लेखन सामग्री वितरित की गई। साथ ही समस्त छात्राओं को तिथिभोज कराया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया। प्रधानाचार्या रीति सिन्हा ने इस अवसर पर विद्यालय के बोर्ड परीक्षाफल की घोषणा की और पीएम श्री योजना के अंतर्गत बीते वर्ष हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी अभिभावकों और छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए पीएम श्री विद्यालय में नामांकन दिलाएं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं तनुप्रिया खुल्बे, हेमा पटवाल, भगवती गोस्वामी, शैलजा नयाल, शिप्रा बिष्ट, रेखा मेहता, मोनिका और भावना बिष्ट के साथ-साथ समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। उत्सव के माध्यम से विद्यालय ने छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ सशक्त जुड़ाव का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments