Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएनपीएस और यूपीएस के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

एनपीएस और यूपीएस के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान


नई टिहरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चले आ रहे हैं कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी विभागों और कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर कार्यक्रम बीती 12 अप्रैल से एनपीएस व यूपीएस के विरोध में निरंतर जारी है। अभियान के तहत हस्ताक्षरित ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड व देश के प्रधानमंत्री को प्रेषित किये जा रहे हैं। इस बाबत संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने बताया कि सरकार के द्वारा अब एनपीएस से यूपीएस कर्मचारियों पर थोपा जा रहा है, जो कि कर्मचारियों को कदापि भी स्वीकार नहीं होगा और इसी क्रम में लगातार पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लगभग 80000 कर्मचारियों के द्वारा इस हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया गया है। प्रत्येक कर्मचारियों के द्वारा अपने विद्यालय स्तर पर कार्यालय स्तर पर हस्ताक्षर फार्मेट पर हस्ताक्षर किये जा रहें है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments