Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहेंवल घाटी मानसेरा में लग रहे हाट मिक्स प्लांट का विरोध

हेंवल घाटी मानसेरा में लग रहे हाट मिक्स प्लांट का विरोध


नई टिहरी। जनपद टिहरी की नरेंद्रनगर विधानसभा के तहत पट्टी कुंजणी के अंतर्गत मानसेरा जाजल शिवपुरी मोटर मार्ग के समीप हाडीसेरा में हेंवल नदी के तट पर हाट मिक्स लगाने के प्रयासों का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे यहां की आबोहवा खराब होने के साथ ही करोड़ों की पेयजल योजना भी प्रभावित होगी। नरेंद्रनगर के तहत हाडीसेरा में हाट मिक्स प्लांट लगाने की संचालित गतविधियों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इन्होंने यहां पर चल रहे काम को रोकते हुए हंगामा काटते हुए काम बंद करने को कहा। ग्रामीणों ने इस बाबत डीएम को पूर्व में ज्ञापन देकर यहां पर हाट मिक्स प्लांट लगाने की अनुमति नहीं देने की मांग कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी गतिविधियां शुरू होने से ग्रामीण खास खफा नजर आये। ग्रामीणों ने कहा कि यदि यहां पर हाटमिक्स प्लांट लगाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि हाटमिक्स प्लांट लगने से यहां पर करोड़ों के लागत से बनी हेंवल घाटी पंपिंग पेयजल योजना बुरी तरह से प्रभावित होगी। ग्रामीणों का पेयजल दूषित होगा। आस-पास के हेंवल घाटी के ग्रामीण जनजीवन, शैक्षणिक संस्थानों, सिद्ध पीठ मंदिर, सघन वन क्षेत्र, हेंवल नदी भी प्रभावित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments