Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगड्ढा मुक्त सड़क अभियान की दिशा में कार्य जारी: बत्रा

गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की दिशा में कार्य जारी: बत्रा


रुड़की।विधायक प्रदीप बत्रा ने पचास लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कॉलोनी में पार्कों के लिए झूले आदि का कार्य शुरू करवाने का भी वादा किया। हरिद्वार रोड स्थित निशु हैरिटेज में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा इस सड़क का निर्माण राज्य योजना से किया जा रहा है। यहां जल्द ही पार्कों में झूले और ओपन जिम का कार्य भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मिशन गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नगर में बहुत सारी सड़कों का निर्माण हो चुका है बाकी भी जल्द पूरे हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments