Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसड़क कटान के दौरान भूस्खलन, जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत-

सड़क कटान के दौरान भूस्खलन, जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत-


अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्राम असगोली से ग्राम पैठानी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ग्राम घूने, सिमलगांव में सड़क कटान का काम किया जा रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा और वहां कार्य कर रही जेसीबी मशीन उसके नीचे दब गई। मलबे के नीचे दबे चालक की पहचान करतार सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम झारकुड़ी, जनपद नूह (हरियाणा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी में दबे चालक को बाहर निकालकर सीएचसी द्वाराहाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी को मलबे से निकालने का कार्य जारी था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments