Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने गांव चलो अभियान चलाया

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने गांव चलो अभियान चलाया


नई टिहरी। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत गांव चलो अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी की अध्यक्षता में चंबा ब्लॉक के आराकोट में बूथ बैठक की गई। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा के झंडे वितरित कर घर-घर पर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम प्रशासक धर्म सिंह रावत ने बताया कि गांव में पानी का टैंक बना हुआ है, लेकिन छह माह से इसकी टेस्टिंग नहीं हुई है। जिससे पेयजल संकट बना हुआ है। गांव में किसानों के लिए उप मंडी भी स्वीकृत है। जिसके लिए जमीन आवंटित की गई है। लेकिन वन भूमि प्रकरण के कारण प्रस्ताव लंबित है। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से समस्या हल करने के लिए जिला प्रशासन से बात कर कार्यवाही की मांग की। बूथ अध्यक्ष वीरपाल रावत ने बताया कि श्रम विभाग ग्रामीणों के श्रमिक कार्ड नहीं बना रहा है। जिसके चलते उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। जिस पर पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या हल करने को कहा। इस मौके पर विक्रम राणा,ललित सुयाल, हुकुम रावत, जयपाल रावत, कुंदन रावत, विनीता रावत, कृष्णा रावत, शांति रावत, कुशाल सिंह,कुंवर सिंह, पूरण चंद रमोला, अमला रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments