Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअस्पताल के लिए दूसरी जगह भूमि चयन पर जताई आपत्ति

अस्पताल के लिए दूसरी जगह भूमि चयन पर जताई आपत्ति


नई टिहरी। भाजपा के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने लामरीधार में अधूरे पड़े 50 बेड के आयुष अस्पताल के लिए दूसरी जगह भूमि चयन करने पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय विधायक और सरकार की मंशा पर उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण पर करीब 4 करोड़ खर्च हो चुके हैं। ऐसे में अब दूसरे स्थान पर भूमि चयन करना सरकारी धन का दुरुपयोग है। साथ ही जनता के बीच भी विरोधाभास की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जाखणीधार तहसील को पेटव स्थित आयुष अस्पताल में शिफ्ट करने पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि इस निर्णय से आसपास के ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर हो गए हैं। सोमवार को पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 2022 में झेलम लामरीधार में 50 बेड का आयुष अस्पताल स्वीकृत किया था। 1720 वर्ग मीटर जमीन स्थानीय ग्रामीणों ने और 23 सौ वर्गमीटर भूमि राजस्व विभाग की अस्पताल निर्माण के लिए आवंटित हुई थी। भूमि चयन के बाद सरकार ने अस्पताल निर्माण की डीपीआर को स्वीकृति देते हुए 15 करोड़ 70 की धनराशि भी जारी की थी। 7 जनवरी 2022 को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली अस्पताल निर्माण की शिलान्यास किया था। इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू हुआ था। निर्माण के लिए नाम पर करीब 4 करोड़ भी खर्च हो चुके हैं। लेकिन दो साल से अस्पताल का निर्माण ठप पड़ा हुआ है। बावजूद अब स्थानीय विधायक की सहमति से दूसरे स्थान पर अस्पताल भूमि चयन किया जा रहा है। कहा कि इस निर्णय से जनता के बीच में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर उन्होंने स्वयं वर्तमान विधायक से चयनित स्थल पर अधूरे पड़े कार्य को शुरू करवाने का अनुरोध किया था। लेकिन उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहा कि दूसरे स्थान पर भूमि चयन की जैसे की स्थानीय लोगों को सूचना मिली है, वह आंदोलन के लिए मजबूर होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि चयनित स्थान पर अस्पताल का निर्माण नहीं किया गया तो वह कोर्ट में याचिका दायर कर अस्पताल निर्माण पर हुए खर्च संबंधित अधिकारियों से वसूल कराएंगे। उन्होंने कोश्यार ताल से तहसील को पेटव में शिफ्ट करने की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि अच्छा होता कि विधायक तहसील को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किमी सड़क की मरम्मत कराते। उन्होंने कहा कि विधायक के इस निर्णय के विरोध में पेटव समेत आसपास के ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र बेलवाल, नरेश नेगी, विक्रम उनाल, कीर्ति कुमाईं, वीरेंद्र पंवार, दर्शन लाल, कांतिराम, कमल सिंह नेगी, महावीर रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments