Friday, October 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डआगामी 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम...

आगामी 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक


चमोली। आगामी 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को तय समय पर अपना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा से संबंधी निर्माण कार्य के 2 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों की सूची 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पडावों पर सड़क, बिजली,पानी,शौचालयों और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उरेडा विभाग को सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 641 प्रस्ताव आए हैं।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments